टाइगर, पठान से पहले भारत में करण के दोस्त फवाद की पाकिस्तानी फिल्म रिलीज करने का मतलब क्या है?

Views: 506
0 0
Read Time:5 Minute, 13 Second

हाल फिलहाल ऐसा नहीं दिखा कि भारत में कोई पाकिस्तानी फिल्म रिलीज करने की कोशिशें हों। तब भी जब दोनों देशों के रिश्ते सामान्य थे। पाकिस्तान खुद बॉलीवुड कॉन्टेंट पर निर्भर रहा है। लेकिन उरी हमलों के बाद से सिनेमाई रिश्ते ठप पड़े हैं। करण जौहर के दोस्त फवाद खान की फिल्म को अचानक रिलीज किए जाने के पीछे क्या कुछ है आइए जानते हैं…

आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पकिस्तान में दिखाना चाहते थे। लाल सिंह चड्ढा, असल में टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक थी। फॉरेस्ट गंप के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ही लाल सिंह चड्ढा का विदेशी राइट्स लिया था। वे पाकिस्तान में रिलीज भी करना चाहते थे, पर आखिर तक बात बन नहीं पाई। पाकिस्तान में बॉलीवुड कॉन्टेंट का तगड़ा बाजार है। मगर उरी अटैक, घाटी में कुछ और आतंकी हमलों के बाद भारत की जवाबी एयरस्ट्राइक के साथ ही वहां भारतीय फ़िल्में बैन हो गईं। भारत में भी वैसा ही हुआ। बावजूद कि बॉलीवुड के तमाम फिल्ममेकर्स का पाकिस्तानी मेकर्स के साथ अच्छा संबंध बरकरार है। लेकिन बॉलीवुड मेकर्स को भी सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के साथ दोस्ती को विराम देना पड़ा। इसका नतीजा यह रहा कि बॉलीवुड में पाकिस्तानी मेकर्स पर अघोषित बैन है अभी तक।

मगर अब पाकिस्तान की एक फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट को भारत में व्यापक रूप से रिलीज करने की तैयारी है। यह फवाद खान की एक्शन एंटरटेनर है। पकिस्तान के इतिहास की इकलौती फिल्म जिसने ग्लोबली 75, 100, 150 और 200 करोड़ की कमाई का बेंचमार्क बनाया है। फवाद भारत के लिए अपरिचित नाम नहीं है। भारत पाकिस्तान के रिश्ते खराब नहीं होते तो वे शायद आज की तारीख में बॉलीवुड के स्थापित सुपरस्टार होते। दर्शकों ने उन्हें ख़ूबसूरत (सोनम कपूर की फैमिली ने प्रोड्यूस किया था) और कपूर एंड संस में देखा होगा । कपूर एंड संस को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फवाद, करण की एक और फिल्म ए दिल है मुश्किल में भी मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आए थे।

बॉलीवुड में फवाद और करण के बीच की दोस्ती चर्चा में रही है। अभी हाल ही में कुछ खबरें आई जिनमें कहा गया कि करण जौहर ने अरब में दोस्त फवाद की फिल्म देख ली। लेकिन भारत में फवाद की फिल्म को करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि इसे जी स्टूडियोज डिस्ट्रीब्यूट करने जा रहा है। फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसी दिन रोहित शेट्टी की पीरियड कॉमेडी ड्रामा सर्कस को भी रिलीज किया जाएगा। याद नहीं आता कि भारत ने कब किसी पाकिस्तानी फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने में इस तरह दिलचस्पी दिखाई हो। वह भी एक ऐसे राजनीतिक माहौल में जब भारतीय समाज, पाकिस्तान से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहता। दोनों देशों के बीच तमाम तरह के रिश्ते ठप हैं. मजेदार है कि पहल भारत कर रहा है। क्या यह कोई कैम्पेन स्ट्रेटजी है? रोहित शेट्टी की सर्कस के लिए स्ट्रेटजी है या उसके आगे भी कुछ है? बिल्कुल है।

बेहतरीन फिल्मे और वेबसेरिस को देखने के लिए भारत का पहला वर्चुअल सिनेमा दिव्या दृष्टि प्लेयर डाउनलोड करे। और बेहतरीन फिल्म और वेबसेरिस का घर बैठे अपने परिवार के साथ आनंद उठाए । दिए हुए लिंक पर क्लिक करे

https://play.google.com/store/apps/details?id=net.digital.divyadrishtiplayer&pli=1

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Scroll to Top