एनिमल लवर पर आधारित लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर कुत्ते से होगी भिड़ंत …?
Read Time:4 Minute, 4 Second
Views:1898

एनिमल लवर पर आधारित लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर कुत्ते से होगी भिड़ंत …?

0 0

सार
लकड़बग्घा एनिमल लवर पर आधारित फिल्म है। इसमें अंशुमन जानवरों के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अंशुमन यानी अर्जुन को परेश पाहूजा द्वारा चलाए जा रहे अवैध पशु व्यापार की जानकारी होती है, जिसे रोकने लिए अर्जुन आगे बढ़ता है।

विस्तार
फिल्म लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म की कहानी कुछ अलग देखने को मिलेगी। दरअसल, इस बार फिल्म में नायक इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए लड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म में अंशुमन झा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले अंशुमन झा को लव सेक्स और धोखा, हम भी अकेले तुम भी अकेले जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता दिन के समय में बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते हैं और रात के समय जानवरों का ध्यान रखते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें दर्शकों को एक्शन के साथ साथ कलाकार मार्शल आर्ट की टेक्निक दिखाते हुए नजर आएंगे।

जानवरों के लिए लड़ते दिखाई देंगे अंशुमन झा
ट्रेलर की शुरुआत में अंशुमन से उनके टीचर मिलिंद सोमन कहते हैं कि उनके लिए लड़ो, जिनके पास खुद की आवाज नहीं होती, यानी कि जानवर। इसके बाद फिल्म में अंशुमन उन्हीं जानवरों के लिए लड़ते हुए दिखाई देते हैं। कुत्तों को परेशान करने वाले एक ग्रुप को अंशुमन इतना मारते हैं कि उनकी हड्डियां तक टूट जाती हैं। पुलिस उन लोगों को देख यह मानने को तैयार नहीं होती है कि यह एक ही आदमी का काम है। इसके बाद अंशुमन यानी अर्जुन को परेश पाहूजा द्वारा चलाए जा रहे अवैध पशु व्यापार की जानकारी होती है, जिसे रोकने लिए अर्जुन आगे बढ़ता है।

रिद्धि डोगरा और मिलिंद सोमन भी आएंगे नजर
फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें अंशुमन सिक्किम के एक वास्तिव पुलिस अधिकारी और पेशेवर मुक्केबाज एक्शा केरुंग के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अंशुमन के अपोजिट रिद्धि डोगरा को कास्ट किया गया है। एक सीन में वह उनके साथ डेट पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं तो दूसरे सीन में वह उनके साथ मार्शट आर्ट में दो-दो हाथ करती नजर आईं। मिलिंद सोमन अर्जुन के मार्शल आर्ट टीचर की भूमिका अदा करेंगे।

13 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
लकड़बग्घा का निर्देशन विक्टर मुखर्जी द्वारा किया गया। फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन अर्जुन कपूर और तब्बू की ‘कुत्ते’ भी रिलीज होनी है।

बेहतरीन फिल्मे और वेबसेरिस को देखने के लिए भारत का पहला वर्चुअल सिनेमा दिव्या दृष्टि प्लेयर डाउनलोड करे। और बेहतरीन फिल्म और वेबसेरिस का घर बैठे अपने परिवार के साथ आनंद उठाए । दिए हुए लिंक पर क्लिक करे

https://play.google.com/store/apps/details?id=net.digital.divyadrishtiplayer

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ओटीटी डेब्यू में आर्टिस्ट बने शाहिद कपूर, कहा- मेरी लाइफ का नया फेज, क्या लोगों को पसंद आएगा ?
Next post अक्षय की गोरखा डिब्बाबंद, 100 करोड़ी एक्टर संग फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे निर्माता..!

Download our app

Social Link

Recent Posts